जोधपुर जिले में दूसरे दिन 188 नामांकन दाखिल

नगर निकाय आम चुनाव-2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिले में दूसरे दिन 188 नामांकन दाखिल। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। जिले में नगर निगम जोधपुर सहित सात नगरीय निकायों के लिए दूसरे दिन कुल 168 अभ्यर्थियों द्वारा 188 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 173 अभ्यर्थियों ने 193 नामांकन प्रस्तुत किए है।

71.110 किलो डोडा-पोस्त बरामद

नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों में दूसरे दिन 26 अभ्यर्थी द्वारा 40 नामांकन पत्र दाखिल किए गए तथा अब तक कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन प्रस्तुत किए गए।

नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डो में दूसरे दिन 22 अभ्यार्थियों द्वारा 22 नामांकन पत्र तथा अब तक 23 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

नगर पालिका तिवरी के 25 वार्डों में दूसरे दिन 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन तथा अब तक कुल 3 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

नगर पालिका मथानिया के 25 वार्डों में दूसरे दिन एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया। तथा अब तक एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र ही प्रस्तुत किया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका भोपालगढ़ के 25 वार्डों में दूसरे दिन 12 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नामांकन पत्र तथा अब तक कुल 12 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नामांकन प्रस्तुत किए गए।

नगर पालिका पीपाड़ सिटी के 35 वार्डों में दूसरे दिन 32 अभ्यार्थियों ने 33 नामांकन प्रस्तुत किये तथा अब तक 34 अभ्यर्थियों ने 35 नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डों में दूसरे दिन 72 अभ्यर्थियों ने 74 नामांकन प्रस्तुत किये तथा अब तक कुल 73 अभ्यर्थियों ने 75 नामांकन प्रस्तुत किए।

इस प्रकार जिले के सात नगरीय निकायों में दूसरे दिन कुल 188 नामांकन पत्र दाखिल किए गए तथा अब तक कुल 193 नामांकन दाखिल किए गए।

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है,जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।