Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सांगरिया स्थित इंद्रा नगर में एक घर के बाहर से स्कार्पियो चोरी हो गई। अलग अलग स्थानों पर वाहन चोर मोटरसाइकिलें चुरा ले गए।
बासनी पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर इन्द्रा नगर सांगरिया फांटा बासनी क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद पुत्र बाबू खां ने रिपोर्ट दी। इसमें  बताया कि 10 मई की रात्रि के समय अज्ञात वाहन चोर उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों को चुरा ले गया। गाड़ी का फिलहाल पता नहीं चला है।

इधर सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में सुभाष चौक पोस्ट ऑफिस के पीछे रहने वाले दौलत चौधरी पुत्र महेन्द्र चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह सोजती गेट पर आया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी प्रकार बीजेेएस कॉलोनी महामंदिर क्षेत्र में रहने वाले भंवर सिंह पुत्र भीख सिंह पावटा स्थित एक फाइनेंस कार्यालय आया हुआ था। जहां बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। मंडोर पुलिस के अनुसार अनासागर मंगरा पूंजला निवासी सुरताराम पुत्र भंवराराम जाट नेबताया कि 10 मई की सुबह के समय मंडोर पुलिस थाने के पीछे एक किराणा दुकान के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।

ये भी पढ़े आसाराम ने मांगी दो माह की अंतरिम जमानत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026