फलोदी से जोधपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस में लगी आग
-जनहानि नहीं
-सभी यात्री सुरक्षित -सामान जलकर हुआ राख
-जोधपुर-फलोदी हाईवे पर हुआ हादसा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फलोदी से जोधपुर आ रही यात्रियों से भरी निजी बस में लगी आग। जोधपुर- फलोदी स्टेट हाईवे-61 पर बुधवार शाम एक निजी यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना लोहावट क्षेत्र के जंभेश्वर नगर के पास हुई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
पॉलिटेक्निक की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश गुरुवार से
चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस फलोदी से जोधपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि बस सीएनजी से संचालित थी।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही लोहावट एसएचओ लिच्छाराम मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
पुलिस ने तत्काल पास से गुजर रही सडक़ से वाहनों को डायवर्ट किया,जिससे हाईवे पर जाम नहीं लगा। वहीं सूचना पर लोहावट तहसीलदार मोतीलाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
यूजीसी प्रदर्शन में पलाड़ा की मौत पर जताया विरोध
एक घंटा देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड:-
इस हादसे में सबसे बड़ी समस्या दमकल की रही। लोहावट में दमकल सेवा नहीं होने की वजह से सूचना के करीब 1 घंटे के बाद 40 किमी दूर फलोदी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल के पहुंचने से पहले ही बस लगभग जल चुकी थी।
आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई यात्री को चोट नहीं पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बस में रखे यात्रियों के सामान जले:-
पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। कुछ यात्रियों के बस में रखे सामान जले हैं। समय रहते चालक- परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया था।
