मारूति कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग,दो दर्जन कारें जली
-दो दर्जन से ज्यादा सर्विस पर आई कारें जलकर नष्ट
-टायरों का गोदाम भी था -पीछे बने दो मकानों तक पहुंची आग
-एक का कमरा आया चपेट में
-जनहानि नहीं
-सवा घंटे बाद 20 दमकलों ने पाया काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारूति कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग,दो दर्जन कारें जली। शहर के महिला पीजी महाविद्यालय प्रतापनगर के पीछे बुधवार की रात को मारूति कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ां दनदनाती पहुंची। आग की विकरालता इस कदर देखी गई कि उसकी लपटें काफी दूर तक नजर आई।
निजी स्कूलों में फायर एनओसी का विरोध
शहर भर के दमकल स्टेशनों से पहुुंची बीस दमकलों ने मिलकर सवा डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। आग जहां लगी वह रहवासीय एरिया है। पीछे दो मकान बने हैं,जहां तक भी आग की लपटें पहुंच गई। एक मकान के कमरे में आग लगी थी,मगर उसे तत्काल बुझा दिया गया। आ ग में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारण का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
बासनी फायर स्टेशन के अनुसार रात दस बजे सूचना मिली कि प्रताप नगर स्थित महिला पीजी महाविद्यालय के पीछे कार सर्विस सेंटर में आग लगी है। आग की तीव्रता ज्यादा होने पर बासनी एक-एक कर तीन दमकलों को वहां भेजा गया। साथ ही शास्त्रीनगर से 4,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से 3,नागौरी गेट से 7, मंडोर से 2 दमकलें वहां पर पहुंची।
हफ्ता नहीं दिया तो लगा दी आग दो बसें जलकर राख
आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें काफी दूर तक नजर आई। चहुंओर धुआं ही धुआं हो गया। साथ ही सडक़ों पर निकलने वाले वाहन चालकों को भी धुएं से परेशानी हुई। फायर स्टेशन प्रभारी के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चला है। आग से कई सारीे कारें चपेट में आग जल गई और बड़ा नुकसान हुआ है।
कार सर्विस सेंटर के पीछे दो मकान बने है जो सर्विस सेंटर से बिलकुल चिपके से है। उसमें एक मकान के कमरें तक आग पहुंच गई, हालांकि आग को बुझा दिया गया।
किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। आग लगने से एक बारगी आस पास के एरिया में अफरातफ री का माहौल बन गया।
राहगीरों ने बनाए वीडियो :-
इस भीषण अग्रिकांड के रात को राह से निकलने वाले के कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।
पॉक्सो मामले में पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
टायर-ट्यूब फटने की आवाजें गूंजी :-
कार सर्विस सेंटर पर गाडिय़ों के टायर ट्यूब फटने से जोरदार धमाके भी सुनाई दिए। वहां टायरों का गोदाम भी था। जिससे आग ने तेजी पकड़ी। साथ ही फ्यूल टैंक फटे अथवा नहीं इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कारों के फ्यूल टैंक फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दी।
पुलिस पहुंची मौके पर :-
इधर आग की सूचना के साथ ही प्रतापनगर, देवनगर और सूरसागर पुलिस का जाब्ता भी वहां पहुंच गया। यातायात को डायवर्ट किया गया। रास्ता रोककर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को रास्ता दिया गया।
रहवासीय एरिया में होने से बढ़ी चिंता :-
जिस स्थान पर यह सर्विस सेंटर है। वहां आस पास रहवासीय बस्ती है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। अन्यथा और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। पीछे वाले दो मकान जरूर आग की चपेट में आए मगर वहां पर आग को काबू कर लिया गया।
नियमित भर्ती की मांग को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ
