हफ्ता नहीं दिया तो लगा दी आग दो बसें जलकर राख
बस मालिक का हिस्ट्रीशीटर पर आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हफ्ता नहीं दिया तो लगा दी आग दो बसें जलकर राख। शहर में मंगलवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर खड़ी निजी बसों में आग लगने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कायलाना रोड पर संबोधि धाम के पास और चौपासनी स्कूल के निकट खड़ी दो बसें देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें बुरी तरह जल चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पॉक्सो मामले में पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
जानकारी के अनुसार दोनों बसें शेरगढ़ निवासी महिपाल सिंह खिरजा की हैं और जोधपुर-शेरगढ़ ग्रामीण रूट पर संचालित होती हैं। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे बस रूट को लेकर चल रहा विवाद और आपसी रंजिश सामने आ रही है। वहीं एक हिस्ट्रीशीटर पर भी संदेह जताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उक्त हिस्ट्रीशीटर पूर्व में भी बसों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुका है और इस मामले में जेल भी रह चुका है। बस मालिक महिपाल सिंह खिरजा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर उनसे लंबे समय से हफ्ता की मांग कर रहा था। उन्होंने जब पैसे देने से इनकार किया तो उसने उनकी दोनों बसों को आग के हवाले कर दिया। उनका कहना है कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी व्यक्ति ने चाबा गांव में एक बस में आग लगा दी थी।
बस मालिक ने बताया कि मामले में प्रतापनगर और राजीव गांधी नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दी जा रही है। पुलिस घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

