रेलवे की 184 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई 1.18 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे की 184 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई
1.18 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विशेष अभियान के तहत जुलाई माह में वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट जांच स्टाफ ने संयुक्त रूप से 184 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा। इनके विरुद्ध संशोधित जनविश्वास अधिनियम एवं रेलवे के प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 1.18 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
शनिवार से बदल जाएगा जोधपुर की 4 ट्रेनों का समय
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। रेलवे का उद्देश्य स्टेशनों और ट्रेनों में बिना लाइसेंस वेंडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाना, यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा स्टेशन परिसरों में सुव्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति स्टेशन परिसर अथवा ट्रेनों में सामान बेचने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में जनविश्वास अधिनियम एवं रेलवे नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी
रानीखेत एक्सप्रेस में एक अगस्त से एलएचबी कोच
रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों एवं लाइसेंसधारी वेंडरों से ही खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं की खरीदारी करें। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति सामान बेचता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों अथवा रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
