अपार्टमेंट में खड़ी इलेक्ट्रीक मोपेड में लगी आग,पास की गाड़ी भी जलकर नष्ट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपार्टमेंट में खड़ी इलेक्ट्रीक मोपेड में लगी आग,पास की गाड़ी भी जलकर नष्ट। शहर के सरदारपुरा सी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में खड़ी इलेक्ट्रीक मोपेड में अचानक आग लग गई। संभवत : बैटरी में शार्ट सर्किट से यह आग लगी।
इलेक्ट्रीक मोपेड के पास खड़ी एक अन्य गाड़ी भी इसकी चपेट में आकर जल गई। समय पर बाद में आग पर काबू किया गया। एकबारगी वहां पर अफरातफरी मच गई।जानकारी अनुसार आज सुबह के समय अपार्टमेंट के पार्किग पैलेस में खड़ी एक इलेक्ट्रिक मोपेड में चार्जिंग के दौरान आग लग गई।
कुछ देर में आग काफी बढ़ गई और आसपास खड़े एक दो अन्य दुपहियां वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। बाद में फायर स्टेशन से पहुंची गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
