एक्टिवा स्कूटी चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार
-चोरी की स्कूटी बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक्टिवा स्कूटी चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार। चौहाबोर्ड थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर निवासी राजेश कुमार जैन ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 9.29 से 9.35 बजे के बीच एयू बैंक के पास सब्जी लेने गया था। इसी दौरान उसकी एक्टिवा स्कूटी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
मोबाइल हैक कर 1.41 लाख का फ्रॉड
शिकायत के आधार पर चौहाबोर्ड थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त एवं चौहाबोर्ड थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और मानव सूचना तंत्र की मदद से जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने नरपत प्रजापत (35) निवासी नया बास, गली नंबर 4,महामंदिर क्षेत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई। कार्रवाई में चौहाबोर्ड थाना प्रभारी गोविंद व्यास सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध डोडा पोस्त और गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
