राज्य धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत आज जोधपुर आएंगे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत आज जोधपुर आएंगे। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत बुधवार 29 जुलाई को जोधपुर आयेंगे।
निर्धारित समयानुसार वे बुधवार सांय 7 बजे जोधपुर सर्किट हाउस जोधपुर पहुचेंगे व रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। लखावत गुरुवार 30 जुलाई को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित राव चन्द्रसेन जयंती समारोह में भाग लेंगे।
इसके उपरांत वे जोधपुर में प्राधिकरण के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे सांय 5 बजे जोधपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मेड़ता रोड-मूंडवा रेलखंड पर संख्या 75 व 76 एक अगस्त से स्थायी बंद
