Doordrishti News Logo

घर का एयरकंडिशनर फटा,मची अफरातफरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर का एयरकंडिशनर फटा, मची अफरातफरी। सरदारपुरा बी रोड स्थित गुलाब हलवा वाली गली में शनिवार को एक घर का एयर कंडीशनर अचानक फट जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने समय रहते स्थिति को संभाला और आवश्यक सावधानी बरती। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

विवाद के चलते युवक से मारपीट,चाकू से हमले की धमकी

Related posts: