विवाद के चलते युवक से मारपीट,चाकू से हमले की धमकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद के चलते युवक से मारपीट,चाकू से हमले की धमकी। शहर के नागौरी गेट चौराहा के पास में बर्फ फैक्ट्री के नजदीक एक युवक से मारपीट की गई। पीडि़त का चाकू से हमले की धमकी आरोपी ने दी। पीडि़त ने नागौरी गेट थाने में इस बाबत नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पूर्व एनएसजी कमांडो के घर पर मिला 1.06 करोड़ कैश,8 किलो अफीम का दूध भी बरामद
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि शिपहाउस आनंद विला गली में रहने वाले युसुफ पुत्र यासीन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह नागौरी गेट सर्किल से निकल रहा था। तब बर्फ फैक्ट्री के सामने विक्की ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। उसे चाकू से हमला कर जान की धमकी दी गई। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
