Doordrishti News Logo

स्थानांतरणों के विरोध में मुख्य अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्थानांतरणों के विरोध में मुख्य अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन। भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर की आम बैठक शुक्रवार को संगठन के मुख्यालय रिक्तिया भैरूजी चौराहा पर जिला अध्यक्ष बाबूलाल धायल की अध्यक्षता तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित एवं राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जेठाराम डूडी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

आसाराम को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत देने का सरकार ने जताया विरोध

जिला महामंत्री चौधरी मंघाराम कालीराणा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का कार्य काल पूर्ण होने के मद्देनजऱ नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई को विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बैठक के बाद तकनीकी कर्मचारियों के इच्छा के विरुद्ध एवं द्वेषपूर्ण भावना से किए गए स्थानांतरणों के विरोध में मुख्य अभियंता (प्रशासन),जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर के नाम अधीक्षण अभियंता जोधपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा कर उन्हें निरस्त करने की मांग की गई।

पूर्व एनएसजी कमांडो के घर पर मिला 1.06 करोड़ कैश,8 किलो अफीम का दूध भी बरामद

इस अवसर पर नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता मनोज भुवान का संगठन की ओर से साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बैठक में संगठन मंत्री प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष सुखाराम डूडी, प्रदेश संगठन मंत्री भाकर राम,सुरेंद्र विश्नोई, मूलाराम चौधरी,भागीरथ विश्नोई,पपुराम जाणी, मादाराम खोजा,परमानंद पुरोहित,मेघसिंह परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026