Doordrishti News Logo

कूटरचित दस्तावेज से बसों का अवैध संचालन, केस दर्ज

  • एक ही चैसिस नंबर दो बसों को सीज करने का मामला
  • अरूणाचल से है मालिक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कूटरचित दस्तावेज से बसों का अवैध संचालन, केस दर्ज। शहर में जिला विधिक न्याय अधिकारी जोधपुर महानगर एवं जिला जोधपुर के निर्देशन में स्लीपर बसों के विशेष चैकिंग अभियान के दौरान कायलान चौराहा पर गत 14 जुलाई को एक ही चैसिस संख्या की दो बसों को सीज किया गया था।

कलक्टर ने किया प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण

अब तक की जांच में पता लगा कि उनका मालिक अरूणाचल प्रदेश से है और वह कूटरचित दस्तावेजों से गाडिय़ों का संचालन कर रहा था। इस बारे में क्षेत्रिय परिवहन निरीक्षक फिरोज खान ने सूरसागर थाने में केस दर्ज कराया है।

परिवहन निरिक्षक मोहम्मद फिरोज द्वारा जिस बस को सीज किया गया वह सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास,डैमसाइट, नाह्रलगुन,जिला-पापुमपारे, अरूणाचल प्रदेश के प्रवीण पंवार की है। साथ ही गाड़ी का चालक नहीं मिला था। जिस पर 14 जुलाई को बस का चालान बनाया गया। साथ ही वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले।

इसी तरह परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने एक बस को सीज किया था। बस पर नंबर प्लेट नहीं मिली। इसके भी चैसिस नंबर का मिलान किए जाने के साथ चालक नहीं मिला था। तब उसका चालान बनाया गया। दस्तावेज नहीं मिल पाए।

इस पर परिवहन निरीक्षक फिरोज खान ने सूरसागर थाने में अरूणाचल प्रदेश के प्रवीण पंवार के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों से बसों के संचालन किए जाने के संबंध में धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है।

Related posts:

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026