चाय केबिन में मिली कोडिन सीरप की 8 भरी और 160 खाली शीशियां बरामद
-चाय केबिन की आड़ में संचालक बना रहा था नशे का आदी
-एनडीपीएस एक्ट में डीएसटी पश्चिम और झंवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चाय केबिन में मिली कोडिन सीरप की 8 भरी और 160 खाली शीशियां बरामद। कमिश्नरेट की झंवर पुलिस और जिला विशेष टीम पश्चिम ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडिन सीरप की आठ भरी और 160 खाली शीशियों को बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी से अब अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण
एक शीशी की कीमत तकरीबन दो सौ से ढाई सौ रुपए होना बताया जाता है। पुलिस ने इसमें विश्रोईयों की ढाणी झंवर निवासी 56 साल के भभूतराम को गिरफ्तार किया है। वह चाय केबिन की आड़ में नशे का कारोबार चला रहा था।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थों के सेवन एवं परिवहन को रोकने एवं शहर को नशे से मुक्त करने के तहत निर्देश प्रदान करने पर सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा नरेन्द्र कुमार पारीक के सुपरविजन में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
एआई आधारित रोजगार की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित
पुलिस की टीम बदमाशों की निगरानी के लिए गश्त करते हुए राबडियावास जवान बाबू की ढाणी धवा पहुंचे तब डीएसटी प्रभारी एएसआई महादेव प्रसाद द्वारा झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह को भभूतराम के पास में चाय केबिन में मादक पदार्थ की शीशियां होने की जानकारी दी गई। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके चाय केबिन पर रेड दी। जहां भभूतराम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ कोडिन सीरप की कुल 8 भरी शीशियां व 160 शीशियां बरामद की गई।
आस पास की झाड़ियों में पुलिस का सर्च :-
पुलिस ने उक्त कार्रवाई के बाद आस पास सर्च अभियान चलाया तो पता लगा कि केबिन के पास में काफी जगहों पर खाली शीशियां पड़ी हुई थी। नशे के आदी लोग उसका सेवन कर वहीं पर फेंक जाते थे। पुलिस ने इन्हें जब्त किया है।
पुलिस टीम में यह भी थे शामिल :-
पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल दलाराम, कांस्टेबल कानाराम, पाचाराम,गंगाराम एवं चालक ओमसिंह शामिल थे।
जोधपुर में सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण
