District-level Under-13 chess tournament on July 19.

जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता 19 जुलाई को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता 19 जुलाई को। जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जोधपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता-2026” का आयोजन रविवार 19 जुलाई को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया जाएगा।

जेआईए के अध्यक्ष अनुराग लोहिया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे होगा। उन्होंने कहा कि जेआईए सदैव खेल, शिक्षा एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना को विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

जोधपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 25 एवं 26 जुलाई 2026 को चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जोधपुर जिला शतरंज संघ के सचिव मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रतियोगिता 20+5 समय नियंत्रण के साथ छह राउंड में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी ऑन लाइन प्रविष्टियाँ 18 जुलाई 2026 तक जमा करा सकते हैं। उन्होंने जिले के अधिकाधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आग्रह किया।

जोधपुर में सीएनजी पम्पों का औचक निरीक्षण

प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु जयमल सिंह राठौड़, रफ़त खान,शुभम भंडारी, कृष्णपाल सिंह,अशोक बोथम एवं वीरेंद्र हरखानी को निर्णायक मंडल में नियुक्त किया गया है।
आयोजकों ने जिले के शतरंज प्रेमियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026