prof-govind-gupta-assumed-charge-as-the-registrar-of-the-ayurveda-university

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर में बुधवार को प्रो.गोविंद प्रसाद गुप्ता ने कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

प्रो.गुप्ता स्नातकोत्तर आयुर्वेद संस्थान के रोग निदान एवं विकृति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष भी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और शैक्षणिक दक्षता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कुलगुरु प्रो.गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

Related posts: