आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी
- परिवार सहित अपने घर महाराष्ट्र गए
- स्टाफ नायक दी चोरी की सूचना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी डेंटल यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद सरकारी आवास में 30 लाख की चोरी। आर्मी के डेंटल यूनिट में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी हो गई। घटना का पता 11 जुलाई को स्टाफ के जरिए पता लगा। अज्ञात चोर घर से लाखों के जेवरात ले गए। वे परिवार सहित अपने मूल गृह महाराष्ट्र गए हुए थे। घटना को लेकर महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
आर्मी जवान के बंद मकान से घरेलु सामान चोरी
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए बताई जाती है। घर से 53 हजार रुपए भी चोरी हुए है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल आठवले रवि प्रकाश ने रिपोर्ट दी।
उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि वे जोधपुर के कैंट में 12 कापर््स में डेंटल यूनिट में कार्यरत है। उनका सरकारी आवास जेएसआई एंक्लेव रसाला रोड पर आया हैं। 26 जून से छुट्टी पर अपने घर पर गया था। उनका घर जलगांव महाराष्ट्र में है।
11 जुलाई को सवेरे 9. 51 एएम पर यूनिट के स्टाफ नायक मनीष ने मोबाइल पर कॉल करके बताया कि मेरे सरकारी आवास का दरवाजा खुला हुआ है। उसका ताला मौजूद नहीं है, और पूरे घर की हर एक कमरे का सामान बिखरा हुआ है।
उसके तुरंत बाद मेरे कहने पर नायक मनीष ने मुझे वाटसअप पर वीडियो करके घर दिखाया। बाद में यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कुमार को इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सूबेदार आशीष को भी चोरी के बारे में बताया गया। 12 जुलाई को खुद कर्नल लेफ्टिनेंट जोधपुर पहुंचे।
रिपोर्ट में बताया कि उनके घर से चोर 16 ग्राम का मंगलसूत्र,एक ईयररिंग 09.075 ग्राम,चुडी- 01 जोडृी 22.928 ग्राम चूड़ी जोड़ी-20.657 ग्राम, एनसीआरबी,एकीकृत जाँच फार्म-।,एक सुदर्शन माला-21 ग्राम,नथनी- 01-02 ग्राम,चूडी (बच्ची) 01 जोड़ी 10 ग्राम,रिंग (बच्ची)-02-08 ग्राम,बाली (बच्ची)- 03-03 ग्राम,सोने का कॉइन 01-08 ग्राम, ब्रेसलेट (बच्ची)-01-08 ग्राम,गले की चेन और पेंडेट -01.12 ग्राम सहित गले चेन कुल सोना तकरीबन 219.12 ग्राम और चांदी के आइटम 28 ग्राम पायल और बिचुड़ी जोड़ी के साथ 53 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
महामंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को अब खंगालना शुरू किया है। चोरों की पहचान के साथ उनकी तलाश की जा रही है।
