प्रेम प्रकाश आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन शुरू

स्वामी टेऊराम के चालिया महोत्सव के अंतर्गत विविध धार्मिक आयोजन 15 से 19 जुलाई तक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रेम प्रकाश आश्रम में दो दिवसीय संत सम्मेलन शुरू।शहर में ज्वाला विहार झूलेलाल मार्ग स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम का चालिया महोत्सव 9 जून से 19 जुलाई तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

महोत्सव के 31वें दिन संत जीतू राम प्रेम प्रकाशी ने बताया कि अहमदाबाद से आए सतगुरु लक्ष्मण एवं संत चित प्रकाश चैतन्य का आश्रम में पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शाम को संतों द्वारा भजन एवं सत्संग का आयोजन हुआ।

दो दिवसीय विशाल संत सम्मेलन
संत जीतू राम ने बताया कि आश्रम में दो दिवसीय विशाल संत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन अहमदाबाद से आए संत लक्ष्मण और संत चित प्रकाश चैतन्य ने संयुक्त रूप से कहा कि संतों के सानिध्य में आकर दुष्टजन भी मित्र हो जाते हैं।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के 3 अस्पतालों में एक साथ अंगदान की शपथ

उन्होंने कहा कि सत्संग धारण करने वाले व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। मन को एकाग्र कर परमात्मा के ध्यान में लगाना चाहिए और प्रत्येक जीव को परमात्मा का अंश मानकर परमपिता के हुक्म और मौज में जीवन व्यतीत करना चाहिए।

इस अवसर पर गुरु नित्यमुक्ता अनीता, नारायण दास लिमानी एवं अशोक पारवानी ने संत लक्ष्मण और संत चित प्रकाश चैतन्य को साफा,शॉल, गुलदस्ता और दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रमों की रूपरेखा
15 जुलाई: माला प्रतियोगिता का आयोजन
16 जुलाई: प्रातः ब्राह्मण भोज एवं महापुरुषों का भोज,शाम को महाआरती
17 जुलाई: प्रातः कन्या भोज,शाम को गुरु भक्ति के विशेष कार्यक्रम
18 जुलाई:प्रातः अन्नदान सेवा,सुंदर झांकी दर्शन, शाम को 56 भोग गुरु को 140 व्यंजनों का भोग
19 जुलाई:चालिया उत्सव का अंतिम दिन दिन भर अन्नदान सेवा सुबह 8 से रात्रि 11 बजे तक श्रीमद्भगवद् गीता एवं प्रेम प्रकाश ग्रंथ पाठों का भोग

-सभी प्रतियोगियों को उपहार वितरण
-शाम को सत्संग,भंडारा,बधाई गीत एवं पल्लव की रस्म के साथ समापन होगा। प्रेम प्रकाशी सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।