एमडीएमएच को 4 व्हीलचेयर भेंट

  • अमेरिका निवासी जुड़वां भाइयों की नेक पहल
  • दादा-दादी और नाना- नानी की स्मृति में किया समृति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएमएच को 4 व्हीलचेयर भेंट।समाजसेवा व बुजुर्गों के प्रति सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लास वेगास,अमेरिका निवासी जुड़वां भाई आदित्य कल्ला एवं यश कल्ला ने बुधवार को एमडीएम अस्पताल, जोधपुर के जेरियाट्रिक विभाग को चार व्हीलचेयर भेंट कीं।

यह व्हीलचेयर उन्होंने अपने दादा-दादी स्व.एसएस कल्ला तथा नाना-नानी स्व.एसएन पुरोहित की स्मृति में समर्पित कीं। इसमें 2 व्हील चेयर कल्ला परिवार और 2 व्हीलचेयर पुरोहित परिवार की स्मृति में दी गईं।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के PSM विभाग ने पुलिस कर्मियों को दिया BLS प्रशिक्षण

आदित्य और यश कल्ला स्वयं जोधपुर पहुंचकर यह भेंट अस्पताल प्रशासन को सौंप गए। दोनों भाई वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और सितंबर से 12वीं कक्षा में प्रवेश लेंगे।

अस्पताल प्रशासन एवं जेरियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों ने इस सराहनीय सहयोग के लिए परिवार का आभार जताया। चिकित्सकों ने कहा कि इन व्हीलचेयर से वृद्ध मरीजों की आवाजाही और उपचार सेवाओं में बड़ी सुविधा मिलेगी।