Doordrishti News Logo

एक सप्ताह में चार सरकारी स्कूलों में चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक सप्ताह में चार सरकारी स्कूलों में चोरी। बोरुंदा क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल जोशी फार्म सहित एक सप्ताह के भीतर चार सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

चोरों ने इन विद्यालयों से गैस सिलेंडर और अन्य सामान चुरा लिया है।
जोशी फार्म स्कूल के प्रभारी एसडी चांदमल ने बोरुंदा थाने में लिखित रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 6 जुलाई को दोपहर एक बजे स्कूल बंद होने के बाद स्टाफ घर चला गया था। अगले दिन सात जुलाई 2026 की सुबह जब स्कूल खोला गया,तो स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला।

एमडीएमएच को 4 व्हीलचेयर भेंट

जांच करने पर एक गैस सिलेंडर,एक बड़ा भगोना, लगभग 10 स्टील की थालियां और दो बड़ी जाजम (दरी) गायब थी। जोशी फार्म स्कूल के अलावा,चोरों ने इसी सप्ताह तीन अन्य सरकारी स्कूलों को भी निशाना बनाया है।

इनमें एक जुलाई को राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालजी का भट्टा,पांच जुलाई को राजकीय प्राथमिक विद्यालय फांगलों की ढाणी और छह जुलाई को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबू हरीश की ढाणी शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों से भी गैस सिलेंडर चोरी होने की सूचना है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026