डॉ.मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि
राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित था जीवन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को पावटा स्थित मानजी का हत्था में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में पुष्पांजलि दी।
इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डॉ.मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया।
राष्ट्रहित और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार पहुंचाने का लक्ष्य
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि डॉ.मुखर्जी के 125वें जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उनके राष्ट्रहित, अखंड भारत और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।
देशभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत-राजेंद्र राठौड़
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनका जीवन प्रत्येक देशभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
डॉ.श्यामा प्रसाद की जयंती पर चौपासनी मंडल की पुष्पांजलि
जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश को सशक्त,आत्मनिर्भर और एकजुट भारत की दिशा में प्रेरित करते हैं।
राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जन ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़,जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, मण्डल अध्यक्ष विकास सामरिया,उमेश पलिया,संपत भाटी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह शेखावत,मनीष परिहार, महेश चौहान,राणाराम सिसोदिया,रामचंद्र भाटी,संतोष भाटी,ऋषि पाल सिंह,मंजू भील सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
