Doordrishti News Logo

डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स व केमिकल सहित आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स व केमिकल सहित आरोपी गिरफ्तार। जिले की बालेसर पुलिस ने एक क्रेटा कार से 1 किलो 568 ग्राम शुद्ध एमडी ड्रग्स और एमडी ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त केमिकल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि उनकी टीम भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई देने पर उसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से यह मादक पदार्थ और केमिकल बरामद हुआ।

डॉ.मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी पुष्पांजलि

पुलिस ने कार में सवार गंगावास,थाना मंडली निवासी भरत विश्नोई पुत्र मानाराम को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए तीन डिब्बों में भरा केमिकल एमडी ड्रग्स तैयार करने में उपयोग होता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसकी जांच शेरगढ़ थाना प्रभारी पाना चौधरी को सौंपी गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन और केमिकल के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026