Doordrishti News Logo

महिला ने अपने पूर्व मित्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने अपने पूर्व मित्र पर लगाया दुष्कर्म का आरोप। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व मित्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो से उसे ब्लैकमेल कर सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अब जांच की जा रही है।

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि करीब दस-बारह वर्ष पूर्व उसकी एक युवक से दोस्ती हुई और बाद में दोनो के बीच घनिष्ठता बढऩे पर अंतरंग संबंध भी बन गए। इस दौरान उसके वीडियो और फोटोग्राफ्स भी खींच लिए गए। आरोपी युवक ने शादी के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और फोटो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर अब जांच आरंभ की है।