Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्राली और डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरी ट्रेक्टर ट्राली और डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार। कमिश्ररेट की डांगियावास और लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरी टे्रक्टर ट्राली और डंपर को जब्त किया है। दोनों के चालकों को माइनिंग एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

डांगियावास पुलिस के अनुसार हैडकांस्टेबल रामकिशोर ने गश्त में थाना क्षेत्र के बिरामी गांव में अवैध बजरी से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली को जब्त किया। आरोपी चालक बिरामी निवासी भागीरथ पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया गया।

गणेश पूजन के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम शुरू

इसी तरह लूणी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल जगदीश ने धांधिया गांव में कांकाणी निवासी हुकमाराम पुत्र फुु साराम को अवैध बजरी से भरे डंपर के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया गया। उसे गिरफ्तार किया गया।