Doordrishti News Logo

सोमवार को जोधपुर की 18 पंचायतों में लगेंगे कैंप

  • ग्रामीण सेवाशिविर-2026
  • सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक चलेंगे शिविर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोमवार को जोधपुर की 18 पंचायतों में लगेंगे कैंप। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत सोमवार 15 जून को जिले की 18 ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। शिविर का समय सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक होगा।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि 12 जून से 15 जुलाई तक हर पंचायत में शिविर हो रहे हैं। ग्रामीणों को एक ही जगह पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलेगा।

नागौर रेलवे स्टेशन 96% तैयार

सोमवार को इन पंचायतों में शिविर
बालेसर: दुगर,भाटेलाई पुरोहितान
शेरगढ़: देवीगढ़
सेखाला: डेडा चक-3
चामू: मां सती नगर
लूणी: कांकाणी,सांगरिया
धवा: बड़ला नगर
बिलाड़ा: जसवंतपुरा
केरू: चौखा
मण्डोर: दईकड़ा
ओसियां: एकलखोरी, किंजरी
तिंवरी: महादेव नगर
बावड़ी: धन्नारी कलां, सोयला
भोपालगढ़: बुडकिया
पीपाड़ शहर: जसपाली, जवासिया

प्रशासन ने ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।