नागौर रेलवे स्टेशन 96% तैयार

  • अमृत भारत योजना
  • अब सफर नहीं,अनुभव होगा

नागौर(दूरदृष्टीन्यूज),नागौर रेलवे स्टेशन 96% तैयार।ढाई साल का इंतजार अब नई पहचान बन रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नागौर रेलवे स्टेशन का 96% काम पूरा हो चुका है। आधुनिक सुविधाएं शुरू हो गई हैं।

17.32 करोड़ की लागत से बना स्टेशन अब सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं,नागौर की सांस्कृतिक झलक है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया बड़े पिलर्स और दीवारों पर राजस्थानी नक्काशी उकेरी गई है। प्रवेश द्वार चौड़ा और सुव्यवस्थित हुआ।

3 घंटे देरी से चलेगी ट्रेन

यात्री सुविधाएं
1.मुख्य हॉल में सभी टिकट काउंटर शिफ्ट
2.विशाल प्रतीक्षालय, बेहतर लाइटिंग
3.नया चौड़ा फुट ओवरब्रिज
4.बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए लिफ्ट,एस्केलेटर
5.अलग एंट्री-एग्जिट, बेहतर पार्किंग,ड्रॉप-ऑफ पोर्च
6.बड़े शेल्टर,पेयजल बूथ, आधुनिक फर्नीचर,नए साइन बोर्ड
7.स्वच्छ शौचालय,बाहर ‘पे एंड यूज’ सुविधा

रेलवे का दावा-शेष काम जल्द पूरा होगा। इसके बाद स्टेशन सिर्फ आवाजाही का केंद्र नहीं,आधुनिक विकास और स्थानीय गौरव का प्रतीक बनेगा। हर नागौरवासी के लिए गर्व की वजह।