हॉस्टल छात्रा से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार
- चोरी की बाइक पर दिया वारदात को अंजाम
- चार मोबाइल व अन्य बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हॉस्टल छात्रा से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार। शहर की शास्त्री नगर पुलिस ने युवती के हाथ से मोबाइल लूटकर भागने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पवनजीत पुत्र विद्यानंद है। आरोपी के पास से चोरी की बिना नंबर की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
आरोपी पाल लिंक रोड स्थित राजीव गांधी नगर कॉलोनी का रहने वाला है। जिस पर अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शरत कविराज और डीसीपी (पश्चिम) कमल शेखावत के निर्देश पर हुई। एडीसीपी (पश्चिम) नीरज शर्मा और एसीपी (पश्चिम) छवि शर्मा का सुपरविजन रहा।
पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज
थाना प्रभारी एसआई शैतान चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुष्पा कुमारी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि वह हॉस्टल से पैदल क्लास जा रही थी। दोपहर करीब 1.35 बजे कल्पतरू के सामने स्टेडियम के पास मोबाइल पर बात करते समय जा रही थी। तब पीछे से बाइक सवार युवक आया और झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना भी कबूला। पुलिस ने उसके पास से लूटा गया मोबाइल, तीन अन्य एंड्रॉयड फोन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की अपाचे बाइक जब्त की है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी पर पहले से लूट, चोरी और स्नैचिंग के 10 मामले दर्ज हैं।
