Doordrishti News Logo

एयरपोर्ट अंधेरे में युवकों ने किया सिक्योरिटी गार्ड पर हमला

गाड़ियां और सीसीटीवी तोड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एयरपोर्ट अंधेरे में युवकों ने किया सिक्योरिटी गार्ड पर हमला। शहर के पाबूपुरा स्थित पैराडाइज विला में देर रात सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला और जमकर तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। करीब 10 से 12 बदमाश दो गाडय़िों में सवार होकर पहुंचे और आते ही गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने वहां खड़ी बाइक और कार में तोडफ़ोड़ की,कुर्सियां तोड़ी और ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी तोडक़र साथ ले गए। एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फिटनेस का डोज,आधा घंटा रोज

पुलिस के अनुसार डीडवाना-कुचामन निवासी भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह एपेक्स सिक्योरिटी सर्विस में सुपरवाइजर है और पैराडाइज विला पाबूपुरा में उनके स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई थी। 5 और 6 जून की देर रात करीब 5:40 बजे नाइट गार्ड इंचार्ज दौलत सिंह का फोन आया। उसने बताया कि गौरा होटल की तरफ से एक काले रंग की थार और सिल्वर रंग की दूसरी गाड़ी में बदमाश आए और हमला कर दिया।

हमले में रविंद्र सिंह की आंख और पैर में चोट आई। जबकि गिरधारी सिंह के सिर पर चोट लगी। किशनाराम के हाथ-पैर,शेरसिंह के कंधे और बाबूलाल के पैर में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और हमलावरों की गाडय़िों की पहचान करने में जुटी है।

Related posts: