रूडिप ने एसपीएस नान्दड़ी में रोपे फलदार पौधे

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रूडिप ने एसपीएस नान्दड़ी में रोपे फलदार पौधे। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (रूडिप) ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपीएस परिसर नान्दड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। थीम रही प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए हमारे भविष्य के लिए।

जोधपुर मंडल में 1500 पौंधे लगाए

अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में फलदार और छायादार पेड़ लगाए गए। सहायक अभियंता कुश कुमार ने कहा कि प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन,जल संकट और जैव विविधता में कमी मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती हैं। इससे निपटने को हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक कम करने, जल संरक्षण और स्वच्छ-हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया। सिंगल यूज प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक बताया। कहा कि जूट और कपड़े के थैले अपनाकर इसे रोका जा सकता है। प्लास्टिक से प्रकृति,भूमि, जलवायु,जैव विविधता को नुकसान और कचरे की समस्या बढ़ती है। इको-फ्रेंडली उत्पाद अपनाने और अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया।

जागरूकता कार्यक्रम में कैप रूडिप एसडीई संतलाल सारण,धीरेन्द्र वैष्णव, संवेदक फर्म ईगल इंफ्रा लिमिटेड से इंजि. ओम प्रकाश,राकेश मेहरा, रूडिप में इंटर्नशिप कर रही छात्राएं और एसपीएस के श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

You missed