कार-ट्रक की टक्कर में युवक गंभीर घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार-ट्रक की टक्कर में युवक गंभीर घायल। राष्ट्रीय राज मार्ग 125 पर जोधपुर- पोकरण मार्ग पर सोमवार सुबह बावकान तालाब के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया,जिसे सेतरावा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार में सवार 3-4 अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
कार जोधपुर से बावड़ी (फलोदी) की ओर जा रही थी। बावकान तालाब तिराहे से आगे पंचायत भवन के गेट के पास ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मंडोर उद्यान में टॉय ट्रेन से गिरी की मासूम की मौत
कार में सवार बावड़ी कला (फलोदी) निवासी धनपत सिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तुरंत सेतरावा अस्पताल ले जाया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में सवार अन्य 3-4 लोगों को भी हल्की चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
