Doordrishti News Logo

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

  • 1 जून से लागू होगा फैसला
  • स्पेशल का टैग हटा,यात्रियों को राहत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर स्पेशल नंबरों से संचालित दो ट्रेनों को 1 जून से नियमित पैसेंजर ट्रेनों के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद इन ट्रेनों को स्थाई नंबर आवंटित कर दिए गए हैं।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04879/ 04880 बाड़मेर-मुनाबाव- बाड़मेर स्पेशल को 1 जून से नियमित नंबर 74879/ 74880 तथा ट्रेन संख्या 04851/04852 मेड़ता रोड-रतनगढ़-मेड़ता रोड स्पेशल को नियमित नंबर 74827/74828 से संचालित किया जाएगा।

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों को स्पेशल की बजाय सामान्य पैसेंजर ट्रेन का दर्जा मिलने से यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी। अब यात्रियों से स्पेशल अथवा एक्सप्रेस श्रेणी के बजाय पैसेंजर ट्रेन के अनुरूप किराया लिया जाएगा। इससे दैनिक यात्रियों,विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर का समय
ट्रेन संख्या 74879 बाड़मेर- मुनाबाव पैसेंजर प्रतिदिन शाम 5.15 बजे बाड़मेर से रवाना होकर शाम 7.30 बजे मुनाबाव पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 74880 मुनाबाव-बाड़मेर पैसेंजर प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे मुनाबाव से प्रस्थान कर सुबह 7.45 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

मेड़ता रोड-रतनगढ़ पैसेंजर का समय
ट्रेन संख्या 74827 मेड़ता रोड-रतनगढ़ पैसेंजर प्रति दिन सुबह 7.30 बजे मेड़ता रोड से रवाना होकर सुबह 11.55 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 74828 रतनगढ़- मेड़ता रोड पैसेंजर प्रतिदिन शाम 5.30 बजे रतनगढ़ से प्रस्थान कर रात्रि 10.20 बजे मेड़ता रोड पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेनों के संचालन समय,मार्ग और ठहराव पूर्ववत रहेंगे। केवल ट्रेन नंबर और श्रेणी में परिवर्तन किया गया है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026