Doordrishti News Logo

डंपर को पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश, सड़क पर बिखेरी बजरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर को पुलिस की गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश, सड़क पर बिखेरी बजरी। जिला पूर्व के एयरपोर्ट थाना पुलिस ने अवैध खनन और बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध बजरी से भरे दो डंपरों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई बहादुर सिंह एन्क्लेव डिगाडी रोड के पास डीएसटी टीम ने की। यहां एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो और डंपर को रुकने का इशारा किया गया था। इस पर ड्राइवर सियागों की ढाणी गुड़ा विश्नोईयां निवासी देवेन्द्र पुत्र भंवरलाल विश्नोई ने डंपर को रोकने के बजाय स्पीड में डंपर लेकर फरार हो गया।

आंगणवा गांव में अवैध निर्माण व अतिक्रमण ध्वस्त

आरोपी ने आमजन के जीवन को संकट में डालते हुए सडक़ पर बजरी बिखेरकर रास्ता रोक दिया। पुलिस ने पीछा कर डंपर को जब्त किया और आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई के दौरान एयरपोर्ट थाने के उपनिरीक्षक पूर्णसिंह ने शिकारगढ़ नाका से मिनी मार्केट सडक़ पर नाकाबंदी के दौरान एक डंपर को रुकवाया। चालक रूडकली (डांगियावास) निवासी रामनिवास पुत्र पुनाराम विश्नोई से जब बजरी की रॉयल्टी और परमिशन मांगी गई, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026