34 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त डॉ.शशि व्यास का अभिनंदन

बोलीं-अब भी करूंगी मरीजों की सेवा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),34 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त डॉ.शशि व्यास का अभिनंदन। उम्मेद हॉस्पिटल की पूर्व उप अधीक्षक व वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.शशि व्यास का शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अभिनंदन किया।

34 वर्षों की राजकीय सेवा के बाद हाल ही सेवानिवृत्त हुईं डॉ.व्यास का अस्पताल प्रशासन,सहकर्मियों, पुष्करणा समाज और संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण,शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।

पदोन्नति नहीं देने पर पंचायत राज विभाग को नोटिस

वक्ताओं ने उनकी निस्वार्थ सेवा,समर्पण और सहज व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि डॉ.व्यास ने कठिन परिस्थितियों में भी मरीज को भगवान मानकर सेवा की।

इस अवसर पर डॉ.व्यास ने आभार जताते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगी।