ट्रेन में अवैध रूप से टिकट जांच कर रहा व्यक्ति आरपीएफ के सुपुर्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में अवैध रूप से टिकट जांच कर रहा व्यक्ति आरपीएफ के सुपुर्द। ट्रेन में अवैध रूप से यात्रियों के टिकट जांच कर रहे एक व्यक्ति को टीटीई की सतर्कता से पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
जोधपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि गुरुवार को ट्रेन संख्या 12250 जैसलमेर-शकूरबस्ती एक्सप्रेस में कुचामन- जयपुर स्टेशनों के बीच एक व्यक्ति कोच संख्या एस-6 तथा एक सामान्य डिब्बे में यात्रियों के टिकट जांच करता मिला। बिना वर्दी टिकट जांच करते देख यात्रियों को उस पर संदेह हुआ और इसकी सूचना टीटीई जगदीश पाल को दी गई।
जोधपुर की 20 हस्तियों का होगा सम्मान
सूचना मिलने पर टीटीई ने जनरल डिब्बे में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।यात्रियों की शिकायत पर झुंझुनू निवासी राजेश कुमार को जयपुर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।
