जोधपुर में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण को मिला CSR का साथ

  • उद्यमियों ने दिए 51 लाख
  • विधायक जोशी बोले जल संरक्षण बने जनआंदोलन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण को मिला CSR का साथ। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 में जनभागीदारी एवं CSR सहयोग बढ़ाने के लिए गुरुवार को लघु उद्योग भारती भवन में जिला स्तरीय CSR कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने की।

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर जोर
जल ग्रहण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता भागीरथ विश्नोई ने अभियान के उद्देश्यों, जल संरचनाओं और सामुदायिक सहयोग की जरूरत बताई। विधायक देवेन्द्र जोशी, घनश्याम औझा,त्रिभुवन सिंह भाटी,जिला कलक्टर आलोक रंजन और अतिरिक्त आयुक्त एसएल पालीवाल ने कहा जल संकट का समाधान सामूहिक प्रयासों और सामाजिक उत्तरदायित्व से ही संभव है। उद्योग जगत से जल संरचनाओं के विकास व पुनर्भरण में सक्रिय भूमिका का आग्रह किया।

ट्रेन में अवैध रूप से टिकट जांच कर रहा व्यक्ति आरपीएफ के सुपुर्द

उद्यमियों ने की 51 लाख के सहयोग की घोषणा
कार्यशाला में उद्यमियों एवं संस्थाओं ने लगभग 51 लाख रुपये के जनसहयोग की घोषणा की।

इन्होंने निभाई सहभागिता
संस्थागत सहयोगी
पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प आयोजन समिति, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण एवं अनुसंधान संस्थान,लघु उद्योग भारती जोधपुर,आरएसआरए प्रदूषण नियंत्रण संस्थान, जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट,सौर ऊर्जा उत्पादक संघ,लघु उद्योग भारती महिला इकाई।

व्यक्तिगत दानदाता:- विधायक देवेन्द्र जोशी,खेमचन्द्र खत्री, अशोक चौहान,शरद जैन,विष्णु मित्तल,प्रकाश जीरावाला, घनश्याम ओझा,श्याम बाहेती, राजेन्द्र राठी, वरूण धनाडिया, कमल सिंघवी,विनोद परिहार, पोकर राम चौधरी,राजू चौधरी और भराराम चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा ने आभार जताया। संचालन उपायुक्त उद्योग पूनम राठौड़ ने किया।