जोधपुर की 20 हस्तियों का होगा सम्मान
प्राइड ऑफ मारवाड़ अवार्ड 2026 समारोह शनिवार को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की 20 हस्तियों का होगा सम्मान। सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान की ओर से प्राइड ऑफ मारवाड़ अवार्ड 2026 समारोह का आयोजन शनिवार 30 मई को जीएस गार्डन रिसोर्ट में किया जाएगा। इसमें जोधपुर की 20 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष जयंत माथुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है। शिक्षा, समाज सेवा,कला, संस्कृति, व्यवसाय एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी/उद्योगपति हरदीप सिंह सलूजा होंगे। अध्यक्ष नरेश जाजडा के साथ महेंद्र राज लुणावत,गौतम सिंह,सुशील शर्मा और कविता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इनका होगा सम्मान
अमित दवे,परेश कौशिक, अर्जुन पवार,अभिषेक सेन,बृज किशोर पारीक,दिलीप कुमार पुरोहित,डॉ.चंद्रकांत गोस्वामी, अपूर्वा गुर्जर,डॉ.काजल वर्मा, निरूपा पटवा,मुक्ता माथुर,नरेंद्र सिंह राठौड़,धनपत भंडारी, नीलम व्यास,सुनील हरसानी, डॉ.पंकज राज मेवाड़ा,भावना व्यास,सुरेंद्र राज माथुर और डॉ.राजेश पुरोहित सहित 20 सदस्य सम्मानित होंगे।
समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
