ऑटो सवार महिला के गले से सवा तोला की कंठी चोरी
तीन संदिग्ध महिलाओं पर जताया संदेह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑटो सवार महिला के गले से सवा तोला की कंठी चोरी।शहर के पावटा से ऑटो में सवार हुई महिला के गले से सवा तोला की कंठी पार हो गई। महिला कालवी प्याउ के पास उतरी तब पता लगा। ऑटो में तीन अन्य महिलाएं भी सवार थी।
संदेह है कि उनमें से किसी ने कंठी पार की है। पीडि़त महिला ने घटना के संबंध में रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी है। इस बारे में अब पुलिस अनुसंधान कर रही है।
दो दिन तक पार्सल लावारिश पड़े रहे,जांच में मिली अवैध अंग्रेजी शराब
रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के गादेरी की रहने वाली कमला पत्नी विष्णु की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह 26 मई को दोपहर 2 बजे पावटा से आसमानी कलर की टैक्सी मे सवार होकर अपने गांव गुजरावास जाने के लिए बस स्टेण्ड कालवी प्याउ पहुंची।
बाद में टैक्सी से नीचे उतरी उससे पहले मेरे साथ पावटा से तीन महिलाएं भी मेरे साथ थी। पावटा से आगे कालवी प्याउ के आस पास मेरे साथ मे बैठी महिलाओं ने बोला कि थोड़ा साइड में मुड़ो। उसी समय साथ की महिला ने मेरे गले मे पहनी सोने की कंठी करीब 1.25 तोला की कंटी काटी तब तक मुझे पता नही चला। टेक्सी को किराया देने के बाद मुझे पता चला की मेरी कंटी मेरे गले से गायब है। महिलाओं ने सलवार कुर्ता पहना हुआ था।
