Doordrishti News Logo

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू को किया याद

  • कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • तस्वीर पर चढ़ाए फूल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू को किया याद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को कांग्रेसियों व अन्य लोगों ने श्रद्धा से याद किया। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आज कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के एमजी एच रोड स्थित कार्यालय पर कई कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सिद्वांतों पर चलने का संकल्प लिया। यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

शिक्षा मंत्री ने किया सरस डेयरी प्लांट का अवलोकन

कार्यक्रम में पूर्व महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व विधायक मनीषा पंवार,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने पंचायती राज को मजबूत करने के लिए पंचायतों का गठन किया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की पूरी दुनिया में एक पहचान दी है। पंचायती राज को मजबूती प्रदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्होंने जो पंचायत राज कानून लागू किया उसे हमेशा याद किया जाएगा।