Doordrishti News Logo

रेलवे ने कब्जे के आरोप नकारे,कहा जनसुविधा के लिए बनाया मार्ग

1924 के दस्तावेजों के अनुसार भूमि पहले से रेलवे सीमा में दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने कब्जे के आरोप नकारे, कहा जनसुविधा के लिए बनाया मार्ग। जोधपुर- बाड़मेर रेलखंड के गांधी नगर क्षेत्र में सड़क बंद करने के आरोपों पर रेलवे ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट की। रेल प्रशासन ने कहा कि रेलवे ने किसी भी संस्था की भूमि पर कब्जा नहीं किया है।

राठौड़ ने किया रिकार्ड 133वां रक्तदान

जोधपुर मंडल के अनुसार जोधपुर रियासत सरकार की वर्ष 1924 की रेलवे स्थापना योजना संख्या जेबीआर/बी-24/1924 तथा तत्कालीन रेलवे प्रबंधक के हस्ताक्षरित अभिलेखों में बाड़मेर रेलवे स्टेशन यार्ड की भूमि पहले से ही रेलवे की सीमा दीवार के भीतर दर्ज है।

सीसी सड़क बनाकर खोला मार्ग
बाड़मेर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि रेलवे भूमि की सीमा के साथ सार्वजनिक उपयोग के लिए सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कराया गया है। इस मार्ग को पूर्व की भांति आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे स्थानीय राहगीरों को सुविधा मिल रही है।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाना और सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे की जिम्मेदारी है।