राठौड़ ने किया रिकार्ड 133वां रक्तदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राठौड़ ने किया रिकार्ड 133वां रक्तदान। जोधपुर के रक्त भामाशाह नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज अपना 133 वां रक्तदान किया। जानकारी देते हुए वन्दे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया ने बताया कि जीत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के लिए ए पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी।

विश्व थायरॉइड दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

मरीज के परिजन ग्रामीण परिवेश के होने से एसडीपी नहीं मिलने से परेशान थे। यह जानकारी मिलने पर नरेंद्र सिंह राठौड़ ने रोटरी ब्लड बैंक पहुंचकर एसडीपी डोनेट कर जीवन दान दिया। राठौड़ ने 15 दिन पूर्व ही एसडीपी डोनेट की थी। राठौड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कम से कम वे जीवन में 200 बार रक्तदान करें।