जोधपुर में जून में दिखेगा राजस्थानी लोक कला का जलवा

  • 7 को ब्लू सिटी फैशन शो -19-21 तक लोक कला उत्सव
  • मरुधरा गौरव सम्मान भी होगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में जून में दिखेगा राजस्थानी लोक कला का जलवा। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान के 3 साल पूरे होने पर जून में चार बड़े आयोजन होंगे। संस्थान अध्यक्ष डॉ.स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक में तय किया गया कि राजस्थानी लोक कला के संरक्षण और लोक कलाकारों को मंच देने के लिए कार्यक्रम होंगे।

7 जून को ब्लू सिटी फैशन शो,रजिस्ट्रेशन शुरू
मरुधरा ब्लू सिटी फैशन शो का आयोजन 7 जून को होगा। पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति और आधुनिक फैशन का संगम देखने को मिलेगा। पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फैशन शो की जिम्मेदारी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रश्मि शर्मा को दी गई है।

19 से 21 जून तीन दिवसीय लोक कला उत्सव 2026
19 जून:भव्य लाइव राजस्थानी लोक संगीत कंसर्ट होगा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। मकसद युवा पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ना है।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की आम सभा में भवन निर्माण मांग

20 जून:अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर मरुधरा गौरव सम्मान समारोह होगा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थानी कला को पहचान दिलाने वाले 11 विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। लोक संस्कृति संरक्षण पर विचार-विमर्श भी होगा।

21 जून:अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस पर राजस्थानी लोक कलाकार सम्मेलन होगा। इसमें कलाकारों के अधिकार,समस्याओं और समाधान पर चर्चा होगी। लोक कलाकार कॉलोनी की स्थापना,पर्यटन विभाग व संगीत नाटक अकादमी से समान अवसर,स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता जैसे मुद्दे उठेंगे। कलाकारों को लघु प्रस्तुति का मौका भी मिलेगा।

उद्देश्य: नई पीढ़ी तक पहुंचे लोक संस्कृति
डॉ.स्वाति शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों का मकसद राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और कलाकारों को मंच देना है। मरुधरा गौरव सम्मान में कला,संस्कृति और समाज सेवा में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में डिंपल गौड़,रश्मि शर्मा,सुरभि शर्मा,अनिता गहलोत और सुनंदा पुरोहित मौजूद थीं। संस्था ने कला प्रेमियों और लोक कलाकारों से आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।