डॉ भावना शेखावत को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया गोल्ड मेडल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ भावना शेखावत को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया गोल्ड मेडल। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के उम्मेद अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में कार्यरत सीनियर रेजीडेन्ट डॉ भावना शेखावत पुत्री प्रहलाद सिंह-राजकंवर शेखावत को एनबीईएमएस के 23 वें दीक्षांत समरोह में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

डॉ भावना शेखावत ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर से एमबीबीएस तथा संतोकबा दुर्लभाजी अस्पताल जयपुर से डीएनबी (डीप्लोमेट नेशनल बोर्ड) से डीएनबी स्त्री एवं प्रसूति रोग की पढाई कर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में डॉ भावना शेखावत वरिष्ठ आचार्य इंदिरा भाटी की यूनिट में कार्यरत हैं।