एमजीएच में वृद्धजन के लिए रामाश्रय वार्ड का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच में वृद्धजन के लिए रामाश्रय वार्ड का लोकार्पण। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में वृद्धजन के लिए नवीनीकृत वार्ड रामाश्रय का लोकार्पण सोमवार को किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर पद्मिनी की अध्यक्ष नीला सिंघवी एवं सचिव रजनी कोठारी ने बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालय,जोधपुर में वृद्धजनों के लिए क्लब द्वारा विशेष वार्ड रामाश्रय का नवीनीकरण करने के पश्चात सोमवार को लोकार्पण किया गया।

रोटरी क्लब की वरिष्ठ सदस्य राजश्री चौधरी ने बताया कि यह वार्ड दौलतमल सिंघवी एवं कमला सिंघवी की स्मृति में तैयार करवाया गया है। वार्ड के नवीनीकरण एवं आधुनिक सुविधाओं पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है।

डॉ भावना शेखावत को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया गोल्ड मेडल

इस आधुनिक वार्ड का उद्घाटन डॉ.एनएम मेहता, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भंवर सिंह जोधा के कर- कमलों द्वारा किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पद्मिनी क्लब की नीला सिंघवी,रजनी कोठारी,राजश्री चौधरी, प्रीति मेहता,वैशाली सांड, नंदा जैन,सरिता लोढ़ा, मीना जैन,मंजू गोयल, रजनी संचेती,बिंदु भंडारी, पीडीजी विनोद भाटिया, पीडीजी संजय मालवीया, वेद पित्ती,प्रदीप सिंघवी, दुष्यंत गोयल एवं पवनेश अरोड़ा अमित कोठारी प्रदीप सिंह भाटी,नीला सिंह भाटी सहित क्लब के सदस्य उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि इस विशेष वार्ड में बुजुर्ग मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा,शांत एवं साफ- सुथरा वातावरण तथा समर्पित स्टाफ की देखरेख उपलब्ध होगी। उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अब एक ही स्थान पर विशेष उपचार एवं सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल प्रशासन ने इस वार्ड का संचालन डॉ.नरेंद्र चौधरी को नोडल अधिकारी बनाकर सौंपा है। कार्यक्रम में किचन विभाग प्रभारी तेज कंवर, वार्ड प्रभारी रेखा रानी, नर्सिंग अधीक्षक महिपाल सिंह एवं सज्जन कंवर सहित अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित था।

अस्पताल अधीक्षक डॉ भाटी ने रोटरी क्लब की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वार्ड वृद्धजनों के लिए नई उम्मीद एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बनेगा।