जोधपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ शुक्रवार को सारस्वत भवन,चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में हुआ। दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम के साथ किया।
राष्ट्र प्रथम है भाजपा का मूल मंत्र
उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृति- पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं,बल्कि राष्ट्र उत्थान और समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की पंच निष्ठाओं का आधार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। एकात्म मानववाद और अंत्योदय का जिक्र करते हुए बोले कि समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारी सोच है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरातल और डिजिटल दोनों स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीति जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
5 सत्रों में मिला वैचारिक- संगठनात्मक प्रशिक्षण
1.देश के सामने चुनौतियां:
प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक मिथिलेश गौतम ने राष्ट्रीय सुरक्षा,घुसपैठ और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की।
2.गरीब कल्याणकारी योजनाएं:पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा ने केंद्र की योजनाओं के लाभ बताए।
3.पार्टी का इतिहास: प्रदेश सह संयोजक पंकज बोराणा ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा समझाई।
4.कार्य पद्धति:जगबीर झाबा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के तरीके बताए।
5.डिजिटल पंजीयन: IT जिला संयोजक अरविन्द सांखला ने QR कोड से कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया।
ये थे मौजूद
जीव जन्तु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,विधायक अतुल भंसाली,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,वनिता सेठ,पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा, जगतनारायण जोशी सहि त कई नेता मंच पर थे। मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा,अरविन्द सांखला, हेमंत जानयानी,लक्ष्मण भाटी ने सत्रों की अध्यक्षता की।
प्रदर्शनी का अवलोकन
केंद्रीय मंत्री शेखावत सहित अतिथियों ने भाजपा के इतिहास से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी भी देखी। वर्ग संयोजक गौरव जैन ने व्यवस्थाओं का समन्वय किया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक और वैचारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
