पाली को मिली नई सौगात
- रेल मंत्री वैष्णव ने जालोर- दिल्ली स्पेशल ट्रेन को पाली में दिखाई हरी झंडी
- भुज-दिल्ली एक्सप्रेस भी 23 मई से शुरू
जोधपुर/पाली,(दूरदृष्टीन्यूज),पाली को मिली नई सौगात। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन से जालोर-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई ट्रेन से जालोर,पाली का दिल्ली और जयपुर से सीधा जुड़ाव हो गया है।
वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई:- रेल मंत्री रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में पाली क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन से स्थानीय व्यापार,पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
राजस्थान में ₹76,800 करोड़ के काम जारी
इस अवसर पर वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में 76,800 करोड़ के रेलवे विकास कार्य चल रहे हैं। अमृत स्टेशन योजना में 85 स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। पाली मारवाड़, सोजत रोड,फालना, सोमेसर,मारवाड़ जंक्शन पर काम तेज है। जयपुर, जोधपुर,जैसलमेर,पाली स्टेशन स्थानीय कला- संस्कृति के अनुरूप बन रहे हैं और पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहे हैं।
तारंगा हिल-आबू रोड, मारवाड़-मावली गेज परिवर्तन
रेल मंत्री ने कहा कि तारंगा हिल-आबू रोड और मारवाड़-मावली गेज परिवर्तन जैसी बड़ी परियोजनाओं से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। कोविड के बाद राजस्थान को 46 जोड़ी नई ट्रेनें मिली हैं,जिनमें वंदे भारत,अमृत भारत भी शामिल हैं।
भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस 23 मई से:-
यात्रियों के लिए भुज- दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस भी शुरू हो रही है। 19403 भुज-दिल्ली ट्रेन 23 मई से सुबह 11:15 बजे भुज से चलकर अगले दिन 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 19404 दिल्ली-भुज 24 मई से शाम 4:40 बजे दिल्ली से चलेगी।
18 कोच,कई स्टेशनों पर ठहराव:-
इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी,3 थर्ड एसी,8 स्लीपर,4 जनरल,1 पावर कार,1 गार्ड सहित 18 LHB कोच होंगे। यह भीलड़ी,धनेरा, रानीवाड़ा,भीनमाल, जालौर,समदड़ी,लूनी, पाली,मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर,अजमेर,जयपुर, अलवर,रेवाड़ी पर रुकेगी।
ये थे मौजूद:-
पाली सांसद पीपी चौधरी, राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जालोर सांसद लुंबाराम चौधरी,विधायक पुष्पेंद्र सिंह,शोभा रानी,केसाराम चौधरी,महाप्रबंधक अमिताभ,DRM अनुराग त्रिपाठी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सांसद पीपी चौधरी ने रेल मंत्री का आभार जताया।
