जोधपुर मंडल की 7 ट्रेनों का संचालन आज से प्रभावित

  • जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस के आज से दो ट्रिप रद्द
  • रानीखेत एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की 7 ट्रेनों का संचालन आज से प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर आधुनिक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम स्थापित करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते 20 से 22 मई तक इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि भगत की कोठी-बासनी- सालावास स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। नई प्रणाली लागू होने के बाद एक ही ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।इससे रेल यातायात की संरक्षा बढ़ेगी और ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा। वर्तमान में इस सेक्शन में मैनुअल प्रणाली से संचालन किया जा रहा है।

डीआरएम ने किया पाली मारवाड़ स्टेशन का निरीक्षण

ये ट्रेनें रहेंगी पूर्णतः रद्द
-ट्रेन संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 20 और 21 मई को जोधपुर से रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 21 और 22 मई को साबरमती से रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू 21 मई को रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 74840, बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू 22 मई को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें (21 मई)
-ट्रेन संख्या 14896, बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू अपने निर्धारित समय पर बाड़मेर से रवाना होकर केवल लूनी स्टेशन तक संचालित होगी। लूनी-भगत की कोठी खंड में ट्रेन रद्द रहेगी।

-ट्रेन संख्या 14893,भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू भगत की कोठी के बजाय लूनी स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। भगत की कोठी- लूनी खंड में इसका संचालन नहीं होगा।

रानीखेत एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस 20 मई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-मकराना-डेगाना के बजाय फुलेरा-डेगाना- मेड़ता रोड-जोधपुर होकर जैसलमेर पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन का ठहराव मकराना,डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर रहेगा।