गत्ता फैक्ट्री में मशीन में हाथ जाने से युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गत्ता फैक्ट्री में मशीन में हाथ जाने से युवक की मौत।जिले के मथानिया कस्बे में गुरुवार सुबह गत्ता फैक्ट्री में काम करने के दौरान मशीन में हाथ जाने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि राजासनी निवासी प्रदीप माली (20) पुत्र हनुमान राम माली वर्तमान में मथानिया में रह रहा था। प्रदीप मथानिया स्थित एक गत्ता निर्माण फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे काम के दौरान अचानक उसका हाथ मशीन में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गैंग रेप का 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
फैक्ट्री कर्मचारियों और परिजनों ने उसे तुरंत मथानिया सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
