पेपर लीक आरोपियों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं: राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने फोटो और सेल्फी के आरोपों को बताया निराधार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेपर लीक आरोपियों का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं: राठौड़। पेपर लीक मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक आरोपियों का भाजपा से कोई लेना- देना नहीं है। भाजपा नेताओं के साथ लग रही फोटोज और सेल्फी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं,वे निराधार हैं। वे आज यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेल्फी कोई भी ले सकता है, इससे किसी का संबंध साबित नहीं होता।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में कई पेपर लीक हो चुके हैं,जबकि भाजपा सरकार में ऐसा नहीं हुआ और न ही होने दिया जाएगा। राठौड़ ने दावा किया कि इस बार के नीट पेपर लीक के तार केरल से जुड़े हुए हैं,जहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ऐसे अभ्यर्थी प्रभावित हुए जो ट्रेनिंग और नौकरी तक कर चुके थे। उन्होंने कहा कि नीट के विद्यार्थी लगातार पढ़ाई कर रहे हैं और वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। साथ ही दावा किया कि गहलोत के करीबी तीन लोग जेल में हैं और आगे भी कार्रवाई होगी।

रात में भी भट्टी की तरह तप रहा जोधपुर

डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और न ही होने दिया जाएगा। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। राठौड़ ने यह भी कहा कि नीट पेपर लीक के तार केरल से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार है, इसलिए इस मामले में कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए।

प्रदेश सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व से जब भी राय मांगी जाएगी,तब भाजपा संगठन अपनी तरफ से योग्य नाम सुझाएगा।

बेईमान के साथ फोटो खिंचवाने से कोई बेईमान नहीं हो जाता
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि बेईमान के साथ फोटो खिंचवाने से कोई बेईमान नहीं हो जाता है।हम राजनीतिक जीवन में हैं,हजारों लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं। कौन कैसा है? इसका पता नहीं चलता। गुरुवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े आरोपियों के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरा फोटो आपके साथ भी होगा। कौन कैसा होता है? इसकी जानकारी नहीं होती है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा की ओर से इसको लेकर की जा रही बयानबाजी पर दिलावर ने कहा कि मेरी अगर डोटासरा के साथ फोटो है। अगर वो बेईमान हैं,तो मैं बेईमान नहीं हो जाउंगा। सुप्रीम कोर्ट के राजस्थानी भाषा को लेकर जो आदेश दिया गया है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम आदेश का अध्ययन करेंगे। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। ज्ञात रहे कि नीट यूजी के आरोपियों के मदन दिलावर के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते विपक्ष सरकार पर हमलावर है।