फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी से फैली दहशत
- दूषित पानी घरों तक पहुंचने का आरोप
- प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री के केमिकल युक्त पानी से फैली दहशत। शहर के सांगरिया फांटा क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। आरोप है कि यह दूषित पानी सडक़ों पर फैल रहा है और पाइप लाइन के जरिए घरों तक पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई दिनों से केमिकल मिश्रित पानी बह रहा है,जिससे दुर्गंध फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई,त्वचा संबंधी रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं।
जेएनवीयू पेंशनर्स ने शुरू की भूख हड़ताल
स्थानीय नागरिकों के अनुसार फैक्ट्री का दूषित पानी लीकेज वॉल और पाइपलाइन के जरिए वाटर बॉक्स परिसर तक पहुंच रहा है, जहां से यह पानी घरों तक सप्लाई होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से तुरंत जांच कर दोषी फैक्ट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

