Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की डांगियावास एवं जिला स्पेशल टीम ने नाकाबंदी में रात को एक स्वीफ्ट कार में दो बदमाशों को पकड़ा। कार के बारे में सही जवाब नहीं दिए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी में एक मादक पदार्थ का तस्कर व दूसरा डकैती का वांछित अपराधी है। दोनों को बाद में संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। डांगियवास पुलिस थानािधकारी कन्हैयालाल ने बताया कि जिला पूर्व की स्पेशल टीम के प्रभारी दिनेश डांगी और डांगियावास पुलिस ने मंगलवार की रात को जालेली फौजदारा- पीथावास की सरहद में एक संदिग्ध कार को रूकने का इशारा किया था। मगर उसमें सवार चालक कार को भगा ले गया। तब पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ा। कार के बारे वे लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उसे जब्त कर लिया। कार में सवार दो बदमाशों जालेली फौजदारा निवासी श्रवण पुत्र भंवरलाल विश्रोई और सरली बाड़मेर के ठाकरराम पुत्र तुलछाराम जाट को शांति भंग में हिरासत में लिया गया। श्रवण बिलाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट एवं ठाकरराम बस्सी थाने में डकैती के प्रकरण में वांछित रहे है। बुधवार को इन्हें संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े : – वाट्सएप हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाई

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026